वो देखो
एक
लम्बी
कतार
खड़ा उसमें
वो
बेघर,
बेकार;
मज़बूर, बेबस
और
बीमार
मुसीबतों से
जूझता
हुआ
लाचार
।
पानी उसकी
प्यास
ही
नहीं
बुझाता
कभी-कभी
तो
भूख
भी
है
मिटाता;
गरीबी से
जूझता
और
टकराता
कहीं नहीं
है
वह
ठिकाना
पाता
।
आये भूकम्प,
तूफान
या
महामारी
बाढ़, सूखा,
महायुध्द
या
बीमारी;
परन्तु वही
है
पिसता,
रौंदा
जाता
न जाने किन
पापों
का
दंड
पाता
।
हज़ारों सालों
से
बिछती
रही
है
सियासी शतरंज
की
बिसात;
किसी की
भी
हो
शह
केवल वही
पाता
है
मात
।
आओ जलायें,
उसके जीवन
में
भी
एक
दीप
लायें सुख-समृध्दि
उसके
भी
समीप
॥

My this poem is about poor man not only in our county but all over the globe. He or she is always at the receiving end of all the calamities, wars and diseases. May it be Mahabharata or modern biological and nuclear wars, this class of unfortunate people are the worst sufferers.
ReplyDeleteLet's bring succor to their lives by lighting up lamps of hope in their lives too.